टक्कर की वजह से तीस वर्षीय मो बबलू बुरी तरह घायल हो गया़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : मोतीहारा हाट किशनगंज के पास अनियंत्रित मारुति स्वीफ्ट संख्या बीआर38एम 4581 और एक बाइक में टक्कर की वजह से तीस वर्षीय मो बबलू बुरी तरह घायल हो गया़ मोतीहारा इस्लामपुर किशनगंज के निवासी मो जाहिर के पुत्र मो बबलू बाइक से आ रहे थे़ उसी वक्त नवोदय विद्यालय की ओर जा रही मारुति […]
विज्ञापन
किशनगंज : मोतीहारा हाट किशनगंज के पास अनियंत्रित मारुति स्वीफ्ट संख्या बीआर38एम 4581 और एक बाइक में टक्कर की वजह से तीस वर्षीय मो बबलू बुरी तरह घायल हो गया़ मोतीहारा इस्लामपुर किशनगंज के निवासी मो जाहिर के पुत्र मो बबलू बाइक से आ रहे थे़
उसी वक्त नवोदय विद्यालय की ओर जा रही मारुति स्वीफ्ट से टक्कर हो जोन से बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया़
वहीं कार चालक अररिया निवासी मो शहवाज ने बताया कि अपने वाहन मालिक के छोटे भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने नवोदय विद्यालय ले जा रहा था़ उसी वक्त बाइक चालक अपना संतुलन खो दिया और मेरे कार से आ कर टकरा गया़ टक्कर में बाइक चालक मो बबलू को सर पर काफी चोट आयी है तथा अन्य अंगों में अंदरूनी चोट आयी है़
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बबलू को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




