134 मतों से जीते सिकंदर उप चुनाव . कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

दिघलबैंक : दो सीटों पर हुए पंचायत उप-चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गये. ताराबाड़ी पंचायत में पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 21 से मो सिकंदर आलम विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इम्तियाज आलम को134 मतों के अंतर से पराजित किया.जबकि मंगुरा पंचायत में पंच क्षेत्र संख्या 05 से राजू लाल हरिजन ने कुल […]
दिघलबैंक : दो सीटों पर हुए पंचायत उप-चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गये. ताराबाड़ी पंचायत में पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 21 से मो सिकंदर आलम विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इम्तियाज आलम को134 मतों के अंतर से पराजित किया.जबकि मंगुरा पंचायत में पंच क्षेत्र संख्या 05 से राजू लाल हरिजन ने कुल 216 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराया इन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी सकारू लाल हरिजन को 163 मतों के अंतर से परास्त किया.प्रखंड परिसर में बनाये गए मतगणना केंद्र में सुबह से ही उम्मीदवारों
और उनके समर्थक की चहल-कदमी शुरू हो चुकी थी.इस दरम्यान मतगणना परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए थे. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नर्मदेश्वर झा ने बताया कि नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को बहुत जल्द पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी.गौरतलब है कि गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के निधन हो जाने से ये दो सीटें रिक्त हुई थी,तथा मंगलवार को इन सीटों पर वोट डाले गये थे.
मतगणना के बाद डीआरडीए निदेशक विधान चंद्र यादव ने नव-निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.इस अवसर पर अंचल अधिकारी श्री राकेश,प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रज किशोर चरण। सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




