लौचा पुल निर्माण के लिए चार सदस्यीय टीम देगी रिपोर्ट

Published at :03 Mar 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
लौचा पुल निर्माण के लिए चार सदस्यीय टीम देगी रिपोर्ट

किशनगंज : लौचा पुल निर्माण को अविलंब पूरा करने हेतु चार सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी टीम का गठन किया गया है.इस टीम में अधीक्षण अभियंता पुल निगम सुरेन्द्र यादव, अधीक्षण अभियंता पुल निगम पलानिंग शमीम अहमद, कार्यपालक अभियंता पलानिंग हीरानन्द झा एवं कार्यपालक अभियंता सह- प्रोजेक्ट मेनेजर पुल निगम कटिहार. उक्त चार सदस्यीय टीम को […]

विज्ञापन

किशनगंज : लौचा पुल निर्माण को अविलंब पूरा करने हेतु चार सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी टीम का गठन किया गया है.इस टीम में अधीक्षण अभियंता पुल निगम सुरेन्द्र यादव, अधीक्षण अभियंता पुल निगम पलानिंग शमीम अहमद, कार्यपालक अभियंता पलानिंग हीरानन्द झा एवं कार्यपालक अभियंता सह- प्रोजेक्ट मेनेजर पुल निगम कटिहार. उक्त चार सदस्यीय टीम को यह तय करना हैं कि लौचा पुल के स्पेन का विस्तार कर पुल को पूरा किया जाए या फिर बांध के सहारे नदी की पुराने धारा पर लाया जाए. नदी के धारा बदलने के कारण पुल का काम अचरुद्ध है. विधायक कोचाधामन मुजाहिद

आलम एवं विधायक ठाकुरगंज नौशाद आलम ने गुरूवार को पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक से उनके कार्यालय में भेंट की. इससे पूर्व किशनगंज सांसद मौलाना असरारूल हक काशमी एवं विधायक कोचाधामन ने पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष सह-ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री विनय कुमार से भेंट की थी तथा विधायक ठाकुरगंज नौशाद आलम एवं विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकमिलकर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया था. उक्त चार सदस्यीय टीम 06 मार्च को किशनगंज पहुंचेगी तथा 07 मार्च को लौचा पुल का स्थल निरीक्षण कर अभिलम्ब रिपोर्ट विभाग को सोंपेगी एवं जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन