चार करोड़ मूल्य की छिपकली व मूर्ति जब्त, तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के उपसमादेष्टा कुमार सुंदरम, पश्चिम बंगाल पांजीपाड़ा थाना के आइसी सुशांत वैभव एवं इस्लामपुर फोरेस्ट रेंजर एसएस आलियाड ने एक संयुक्त अभियान में लगभग 2 करोड़ की दुर्लभ प्रजाति की तीन टोके छिपकली एवं लगभग दो करोड़ मूल्य की भगवान विष्णु की बहुमूल्य धातु से बनी भगवान विष्णु की […]
किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के उपसमादेष्टा कुमार सुंदरम, पश्चिम बंगाल पांजीपाड़ा थाना के आइसी सुशांत वैभव एवं इस्लामपुर फोरेस्ट रेंजर एसएस आलियाड ने एक संयुक्त अभियान में लगभग 2 करोड़ की दुर्लभ प्रजाति की तीन टोके छिपकली एवं लगभग दो करोड़ मूल्य की भगवान विष्णु की बहुमूल्य धातु से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है़ बुधवार को पांजीपाड़ा इकरचला कालीबाड़ी के समीप एनएच 31 पर गुप्त सूचना के आधार पर टाटा सूमो गाड़ी संख्या डब्लूबी91 0507 से बरामद किया गया है़
गिरफ्तार तस्कर इनामुल हक पिता तसलीम मोहम्मद पश्चिम बंगाल स्थित ग्वालपोखर थाना अंतर्गत सोलपाड़ा डागी का निवासी है़ एसएसबी उपसमादेष्टा कुमार सुंदरम ने बताया कि सूचना थी कि तस्कर दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके लेकर जा रहे है़ं सूचना के आधार पर फोरेस्ट रेंजर एवं पांजीपाड़ा आइसी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त सुमो गाड़ी को पकड़ा गया़ छिपकली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 1 करोड़ 95 लाख है जबकि बरामद मूर्ति की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




