बैंकों में लटके ताले

Published at :01 Mar 2017 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में लटके ताले

किशनगंज : केंद्र सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए. बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि इस हड़ताल में नौ बैंक यूनियंस के कर्मचारी संयुक्त रूप से शामिल हैं. राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल का […]

विज्ञापन

किशनगंज : केंद्र सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए. बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि इस हड़ताल में नौ बैंक यूनियंस के कर्मचारी संयुक्त रूप से शामिल हैं.

राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल का जिला मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड में व्यापक असर देखा गया है. प्रखंड के बैंकों में भी हड़ताल का प्रभाव देखने को मिला, बैंक कर्मियों ने सरकार विरोधी नारे लगे और बंद बैंक के बाहर धरने पर बैठ गये. ग्रामीण बैंक के अलावा निजी बैंकों की शाखाएं भी बंद थी. बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव रतन झा, प्रदीप सिंह हड़तालियों के साथ गांधी चौक पर मौजूद थे. हड़ताल में स्टेट बैंक के अलावा सभी राष्ट्रीकृत बैंक एवं ग्रामीण बैंक भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन