किशनगंज : मैट्रिक परीक्षा देने आयी छात्रा ने लगायी फांसी

Published at :27 Feb 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज : मैट्रिक परीक्षा देने आयी छात्रा ने लगायी फांसी

किशनगंज : जिले के दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला से मैट्रिक की परीक्षा देने आयी छात्रा ने रविवार की शाम को सुभाषपल्ली चौक के समीप स्थित एक भाड़े के मकान में दुपट्टा से फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. हालांकि पुलिस मामला संदेहास्पद मान रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कामिनी बाला, […]

विज्ञापन

किशनगंज : जिले के दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला से मैट्रिक की परीक्षा देने आयी छात्रा ने रविवार की शाम को सुभाषपल्ली चौक के समीप स्थित एक भाड़े के मकान में दुपट्टा से फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. हालांकि पुलिस मामला संदेहास्पद मान रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कामिनी बाला, सदर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है़

एक मार्च से मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए छात्रा सूची पांडे अपनी बड़ी बहन खुशबू पांडे और ममेरे भाई आदित्य पांडे के साथ सुभाषपल्ली स्थित नौशाद आलम के मकान में किराया लेकर रह रही थी़
किशनगंज : मैट्रिक परीक्षा…
रविवार की शाम खुशबू पांडे अपने किसी रिश्तेदार के यहां पानीबाग गयी हुई थी़ वहीं ममेरा भाई सब्जी लाने बाजार गया हुआ था़ इसी दौरान सूची पांडे ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है़ पुलिस मृतका के पिता शिवशंकर पांडे को मामले की सूचना देकर मृतका के साथ रह रही बहन व ममेरे भाई से पूछताछ कर रही है़ एसडीपीओ कामिनी बाला ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन