जेल आईजी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

Published at :23 Feb 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
जेल आईजी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

किशनगंज : जेल आईजी प्रताप नारायण सिंह एवं जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने बुधवार को किशनगंज मंडल कारा का निरीक्षण किया़ लगभग तीन घंटे लगातार निरीक्षण के बाद जेल परिसर से बाहर निकलने पर जेल आइजी श्री सिंह ने बताया कि जेल की सुरक्षा, जेल परिसर एवं वार्डों में स्वच्छता, कैदियों के खाने की जांच […]

विज्ञापन

किशनगंज : जेल आईजी प्रताप नारायण सिंह एवं जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने बुधवार को किशनगंज मंडल कारा का निरीक्षण किया़ लगभग तीन घंटे लगातार निरीक्षण के बाद जेल परिसर से बाहर निकलने पर जेल आइजी श्री सिंह ने बताया कि जेल की सुरक्षा, जेल परिसर एवं वार्डों में स्वच्छता, कैदियों के खाने की जांच सहित जेल एवं कैदियों से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है़

जेल आइजी ने जेल के भीतर सप्लाई होने वाले खाद्य पदार्थ एवं कैदियों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जांच की. हालांकि जेल आइजी का जेल निरीक्षण का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था़ इसलिए ज्यादा कुछ गड़बड़ी मिलने की संभावना कम ही था़ जेल में क्षमता से अधिक कैदी होने के प्रश्न पर डीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि जेल का नया भवन बन कर तैयार है़ मार्च तक मंडल कारा को नया जेल भवन सुपूर्द कर दिया जायेगा़ उसके बाद जेल में कैदियों के रखने की क्षमता भी बढ़ जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन