दुकानों में भीड़, तैयार हुए भव्य पूजा पंडाल

Published at :01 Feb 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानों में भीड़, तैयार हुए भव्य पूजा पंडाल

दिघलबैंक : विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थाओं एवं युवा मंडलियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है. बाजारों में भी खासी रौनक देखी जा रही है. साज-सज्जा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. वही पूजा स्थलों पर मां सरस्वती […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थाओं एवं युवा मंडलियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है. बाजारों में भी खासी रौनक देखी जा रही है. साज-सज्जा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. वही पूजा स्थलों पर मां सरस्वती के मंडप एवं पंडाल निर्माण का कार्य जोर-शोर से अंतिम चरण में पहुंच चुका है. वही पोठिया प्रखंड में भी भव्य पंडाल का निर्माण कर मां शारदे की पूजा-अर्चना की तैयारी हो रही है. इसके अलावा छतरगाछ में युवा मंडली की पूजा की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. हर तरफ भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है.

पूजा के दौरान नहीं बजेंगे अश्लील गाने
पूजा के दौरान द्विअर्थी अश्लील गाने बजाने की पूर्ण पाबंदी है. यह जानकारी गत दिनों थाने में हुई शांति समिति की बैठक में दी गई थी. लाउडस्पीकर रात 10 बजे के बाद बजाने पर पाबंदी होगी. साउंड के तयशुदा मानक का उल्लघंन करने पर डीजे जब्त कर इसके ऑपरेटर व आयोजन समिति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन