दुकानों में भीड़, तैयार हुए भव्य पूजा पंडाल

दिघलबैंक : विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थाओं एवं युवा मंडलियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है. बाजारों में भी खासी रौनक देखी जा रही है. साज-सज्जा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. वही पूजा स्थलों पर मां सरस्वती […]
दिघलबैंक : विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थाओं एवं युवा मंडलियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है. बाजारों में भी खासी रौनक देखी जा रही है. साज-सज्जा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. वही पूजा स्थलों पर मां सरस्वती के मंडप एवं पंडाल निर्माण का कार्य जोर-शोर से अंतिम चरण में पहुंच चुका है. वही पोठिया प्रखंड में भी भव्य पंडाल का निर्माण कर मां शारदे की पूजा-अर्चना की तैयारी हो रही है. इसके अलावा छतरगाछ में युवा मंडली की पूजा की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. हर तरफ भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




