सूबे में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर : अभय गिरि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : भाजपा जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक शहर के दिगंबर जैन भवन में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अभय गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवध बिहारी सिंह, जिला महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर […]
विज्ञापन
किशनगंज : भाजपा जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक शहर के दिगंबर जैन भवन में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अभय गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवध बिहारी सिंह, जिला महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अभय गिरी ने कहा कि सूबे की सरकार के दिशाविहीन होने के कारण प्रदेश का बंटाधार हो चुका है.
महागंठबंधन की सरकार में अपराध अराजकता और भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है और सूबे की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद ने कहा कि सूबे में महागंठबंधन की सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क है. जिन सात निश्चयों को मुख्यमंत्री अपना ड्रीम प्लान बता रहे हैं और उसका ढिंढोरा पीट रहे हैं, उसमें कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा और कानून व्यवस्था जैसी अति महत्वपूर्ण विषय है ही नहीं. उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




