फसल काटने के शक में जानलेवा हमला

Published at :24 Jan 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
फसल काटने के शक में जानलेवा हमला

रूपौली : थाना क्षेत्र के बाकी गांव में मक्का फसल काटने के शक पर चंदन यादव एवं इंदर यादव दोनों भाइयों को हमलावरों ने लोहे के रॉड व डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां चंदन की हालत […]

विज्ञापन

रूपौली : थाना क्षेत्र के बाकी गांव में मक्का फसल काटने के शक पर चंदन यादव एवं इंदर यादव दोनों भाइयों को हमलावरों ने लोहे के रॉड व डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां चंदन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों के बयान पर छह लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें सोनेलाल यादव, सोनम यादव, विभीषण यादव, अभिमन्यु यादव, रत्नेश यादव एवं मुन्ना यादव शामिल हैं. मामले को लेकर घायलों के परिजन द्वारा बताया गया कि गांव के ही सोनेलाल यादव के खेत में लगा मक्का फसल किसी ने काट लिया था जिसका शक चंदन यादव एवं इंदर यादव पर किया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन