कोहरे से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार काफी विलंब से चल रही कई ट्रेन

किशनगंज : घने कोहरे कारण कई ट्रेन विलम्ब से चल रही है. कई ट्रनों के लेट होने का आलम यह है की कई ट्रेने 16 तो कोई 18 तो कोई 30 घंटा तक विलम्ब से चल रही है. जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किशनगंज रेलवे स्टेशन पर 11 […]
किशनगंज : घने कोहरे कारण कई ट्रेन विलम्ब से चल रही है. कई ट्रनों के लेट होने का आलम यह है की कई ट्रेने 16 तो कोई 18 तो कोई 30 घंटा तक विलम्ब से चल रही है. जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किशनगंज रेलवे स्टेशन पर 11 दिसंबर को सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से आने वाली 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12 दिसंबर को दिन के एक बजे 30 घंटा विलम्ब से आई. वहीं 12 को आने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 18 घंटा लेट चल रही है.
लगभग यही हाल लालगढ़ से गोहाटी जाने वाली 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस की रही रविवार को आने वाली ट्रेन लगभग 16 घंटा लेट से सोमवार को सुबह पहुंची वहीं सोमवार को यह ट्रेन छह घंटा बिलंब से चल रही थी. 15635 द्वारका एक्सप्रेस जो रविवार को आने वाली थी सोमबार को लगभग 12 घंटा विलम्ब से किशनगंज पहुंची. वहीं 14056 ब्रह्मपुत्र मेल जो किशनगंज सुबह तीन बजे पहुंचती है रविवार को सुबह आने वाली यह ट्रेन 30 घंटा लेट से सोमवार को सुबह आठ बजे पहुंची वहीं सोमवार सुबह तीन बजे पहुंचने वाली यह ब्रह्मपुत्र मेल 21 घंटा विलम्ब से चल रही थीं. यही हाल गोहाटी से आने वाली ट्रेनों का भी है.
गोहाटी से चलकर हावड़ा जाने वाली 12346 सरायघाट एक्सप्रेस जो रविवार रात्री साढ़े आठ बजे किशनगंज से गुजरती है यह ट्रेन लगभग 13 घंटा विलम्ब से सोमबार को सुबह साढ़े नो बजे किशनगंज से खुली,
तो गोहाटी से दिल्ली होते हुए लालगढ़ जाने वाली 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस जो सोमबार सुबह साढ़े सात बजे किशनगंज पहुंचती है वो ट्रेन सोमबार को छह घंटा लेट दोपहर एक बजे किशनगंज पहुंची. गोहाटी से हावड़ा जाने वाली 15960 कामरूप एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलम्ब से चल रही है. वही कोलकता से अलीपुरद्वार जाने वाली 03129 स्पेशल ट्रेन भीं चार घंटा लेट से किशनगंज पहुंची. तो पटना से आने वाली कैपिटल एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट ही किशनगंज पहुंची. लम्बी दुरी की ट्रेनों के साथ लोकल ट्रेन पर भी कोहरे का असर दिखने लगा है. कटिहार से चलकर सिल्लिगुडी जाने आली 15719 इंटर सिटी एक्सप्रेस भी दो घंटा विलम्ब से चली. वही 55716 सिलीगुड़ी कटिहार पेसेंजेर ट्रेन एक घंटा लेट चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




