बिहार को नयी ऊंचाई पर पहुंचायेंगे : नीतीश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

निश्चय यात्रा : ठाकुरगंज में आइटीआइ का उद्घाटन किशनगंज के रुईधासा मैदान में चेतना सभा को संबोिधत करते सीएम नीतीश कुमार. किशनगंज : निश्चय यात्रा के तीसर चरण के दूसरे दिन गुरुवार को किशनगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार को नयी ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं. हमारा इतिहास गौरवशाली है. हमलोगों […]
विज्ञापन
निश्चय यात्रा : ठाकुरगंज में आइटीआइ का उद्घाटन
किशनगंज के रुईधासा मैदान में चेतना सभा को संबोिधत करते सीएम नीतीश कुमार.
किशनगंज : निश्चय यात्रा के तीसर चरण के दूसरे दिन गुरुवार को किशनगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार को नयी ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं. हमारा इतिहास गौरवशाली है. हमलोगों का रास्ता है न्याय के साथ विकास. समाज के हर तबके का उत्थान. इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो. महागंठबंधन के साझा कार्यक्रम में सात निश्चय किया. इसे लागू कर दिया गया है. हमने शराबबंदी को लागू किया. इसका बेहतर परिणाम दिखने लगा है. लोगों का जीवन-स्तर बदल रहा
बिहार को नयी ऊंचाई…
है. शराबबंदी के सात माह के बाद जो आंकड़े हैं, वह बताते हैं कि एक ओर अपराध में कमी आयी हैं, तो दूसरी ओर लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी हैं. हालांकि, सीएम ने लोगों व सभा में मौजूद जीविका की दीदियों से सचेत रहने की अपील की. सीएम ने लोगों से 21 जनवरी को आयोजित होनेवाले मानव शृंखला में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. शहर के रुईधासा मैदान में आयोजित चेतना सभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज में आइटीआइ का उद्घाटन किया. इसके अलावा निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक भवन का निरीक्षण किया. ठाकुरगंज से लौटने के बाद सीएम डीआरसीसी भवन गये. वहां उन्होंने खुद भी शिकायत के लिए पहुंचे लोगों की समस्या सुनी. देर शाम सीएम ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की.
चेनता सभा में नीतीश कुमार ने कहा कि अब किसी के दरवाजे पर शिकायत लेकर जाने की जरूरत नहीं है. हर जिले में लोक शिकायत निवारण केंद्र खोला गया है. वहां अपनी शिकायत लेकर जाएं. तय सीमा में शिकायतों का निबटारा होता है. सीएम ने कहा कि इस कानून को बनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है. पहले लोग प्रमाण पत्र के लिए महीनों चक्कर काटते थे. बिना शुल्क दिये काम नहीं होता था. हमने लोक सेवा अधिकार कानून बनाया. पांच साल के अंदर 54 करोड़ आवेदन निर्गत हुए. हमने सबसे पहले पंचायती राज निकायों में 50% आरक्षण दिया. महिलाओं की आबादी आधी है, इसलिए आधी हिस्सेदारी दी. जब महागंठबंधन के तहत साझा कार्यक्रम बना तो हमने सात निश्चय किया. 12वीं के बाद आगे पढ़ने वाले युवाओं की संख्या मात्र 13 प्रतिशत है. ऐसा इसलिए कि गरीबी है. हमलोगों ने युवाओं के लिए कार्यक्रम तय किया. अब जो भी युवा आगे पढ़ाना चाहेंगे, उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया. ऐसे युवा जो पढ़ने नहीं रोजगार की तलाश में हैं. ऐसे युवाओं को एक हजार का स्वयं सहायता भत्ता देंगे. इसके लिए जिला रजिस्ट्रेशन केंद्र खोला गया. हम कोई भी काम पूरी तैयारी में करते हैं. सात निश्चय के तहत भी काम हो रहा है. हर घर में नल का जल, हर घर में शौचालय बनायेंगे. यदि स्वच्छ जल और खुले में शौचमुक्त होंगे, तो बीमारी नहीं होगी. अब गांव की गलियों का पक्कीकरण व नाली का निर्माण हमारे सात निश्चय में है. चार साल के अंदर ये सभी काम होना है. 2017 तक हर घर में बिजली पहुंचा देंगे. हमने जो कहा है, किया है.
शराबबंदी से बदला जीवन स्तर
सीएम ने कहा कि पिछले साल महिलाओं के एक सम्मेलन में महिलाओं ने आवाज लगायी कि शराब बंद कीजिये. हमने कहा सत्ता में आये तो बंद कर देंगे. आते ही शराबबंदी का ऐलान कर दिया. आज शराबबंदी से गांव का माहौल बदल गया है. कुछ लोगों को छोड़ सारे लोग प्रसन्न हैं. गांव का वातावरण बदल गया है. अब पूरी शांति है, जिसके पति शराब पीते थे, अब सब्जी खरीद कर लाते हैं. यह सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद पड़ी है. सीएम ने सभा में मौजूद जीविका की दीदियों से सचेत रहने की अपील की. सीएम ने कहा कि यहां जो दीदीयां हैं, उनका फर्ज है कि सतत निगरानी रखें. ऐसा नहीं कि आप सचेत न रहें. समाज में तरह-तरह के लोग हैं. अगर शराब नहीं मिल रहा है, तो दूसरा चीज पीने लगें. इसलिए हम अपील करते हैं कि इस पर नजर रखिये. सीएम ने कहा कि शराबबंदी के पक्ष में जो माहौल है, उसे संकल्प व्यक्त करने के लिए दो माह तक अभियान चलायेंगे. 21 जनवरी को शुरुआत होगी. पूरे बिहार में मानव शृंखला बनायी जायेगी. 45 मिनट के लिए हाथ में हाथ मिला कर खड़े रहेंगे. हर जिले के अंदर भी हम शृंखला बनायेंगे. दो करोड़ लोग भाग लेंगे. यह दुनिया का रिकार्ड बनेगा. दुनिया देखेगी कि बिहार कितना जागरूक है. सीएम ने हाथ उठा कर लोगों को संकल्प दिलाया कि वे मानव शृंखला में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




