पुल बन गया, तो दूरी घट कर 5-6 िकमी हो जायेगी अभी है 13 िकमी

Published at :30 Nov 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
पुल बन गया, तो दूरी घट कर 5-6 िकमी हो जायेगी अभी है 13 िकमी

पहाड़कट्टा : प्रखंड के आमबाड़ी बुधरा घाट में वर्षों से आम जनता काफी मुश्किल से डोंक नदी को पार करने को विवश हैं. पूर्व में लोक सभा हो या विधायक चुनाव हो सभी प्रत्याशियों ने बड़े बड़े वादे तो किये. लेकिन उस पर आगे कोई कार्य नहीं हुआ. बरसात के समय जब डोंक नदी पूरी […]

विज्ञापन

पहाड़कट्टा : प्रखंड के आमबाड़ी बुधरा घाट में वर्षों से आम जनता काफी मुश्किल से डोंक नदी को पार करने को विवश हैं. पूर्व में लोक सभा हो या विधायक चुनाव हो सभी प्रत्याशियों ने बड़े बड़े वादे तो किये. लेकिन उस पर आगे कोई कार्य नहीं हुआ. बरसात के समय जब डोंक नदी पूरी उफान पर रहती है उस समय भी ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर नाव से ही नदी पार करते है. नदी में पानी घटते ही ग्रामीण चचरी पुल बना आवाजाही करते है.जबकि आमबाड़ी घाट पर पुल बन जाने से छत्तरगाछ,

रायपुर, कोल्था और बुढनई एवं सारोगोड़ा पंचायत प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जायेगा़ माना जा रहा है कि इसी बुधरा पंचायत में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा में आ रहे है़ं आमबाड़ी बुधरा घाट से महज एक किमी की दूरी पर जोर शोर से सीएम के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है़ स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग पुल निर्माण शीघ्र किये जाने के लिए सीएम से आग्रह करेंगे. स्थानीय लोगों में जुबेर आलम शमीम आलम, कबीर आलम, अख्तर अंसारी एवं अन्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन