चुनाव कार्य से छूट के लिए 90 कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, 21 फिट, 43 अनफिट

आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त कर्मियों व पदाधिकारियों से प्राप्त चिकित्सा आधार पर कार्यमुक्ति हेतु अभ्यावेदनों के परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा आज चिकित्सीय परीक्षण कार्य संपन्न किया गया
, किशनगंज आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त कर्मियों व पदाधिकारियों से प्राप्त चिकित्सा आधार पर कार्यमुक्ति हेतु अभ्यावेदनों के परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा आज चिकित्सीय परीक्षण कार्य संपन्न किया गया. इस मेडिकल बोर्ड की अध्यक्षता अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज ने की. बोर्ड मेंडॉ मो अनवर हुसैन, डॉ उर्मिला देवी, एवं डॉ कुन्दन आनंद सदस्य के रूप में शामिल थे. मेडिकल बोर्ड के समक्ष कुल 90 कर्मियों व पदाधिकारियों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु उपस्थित होना था, जिनमें से 26 कर्मी अनुपस्थित रहे. परीक्षण में उपस्थित कर्मियों में से 43 कर्मी निर्वाचन ड्यूटी हेतु अनफिट तथा 21 कर्मी निर्वाचन ड्यूटी हेतु फिट पाए गए. मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी उपस्थित कर्मियों व पदाधिकारियों की चिकित्सीय जांच कर स्वास्थ्य प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में तैयार कर नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग, किशनगंज को उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रीमती सुनीता कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




