एटीएम ने रुलाया, बैंक बंद

Published at :28 Nov 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम ने रुलाया, बैंक बंद

बहादुरगंज : शनिवार और रविवार लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहने से लोगों की समस्या ओर बढ़ गई. दूसरी ओर कैश लेने के लिए दिनभर लोग एटीएम के चक्कर लगाते रहे. अधिकांश एटीएम कैश- लेस रहे. रविवार को भी लोगों के हाथ मायूसी लगी तो वहीं एटीएम के चक्कर लोग लगाते रहे. एक- दूसरे […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : शनिवार और रविवार लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहने से लोगों की समस्या ओर बढ़ गई. दूसरी ओर कैश लेने के लिए दिनभर लोग एटीएम के चक्कर लगाते रहे. अधिकांश एटीएम कैश- लेस रहे. रविवार को भी लोगों के हाथ मायूसी लगी तो वहीं एटीएम के चक्कर लोग लगाते रहे. एक- दूसरे से फोन करने के साथ ही

एटीएम के बाहर पूछते रहे कि भाई, कौन से एटीएम से पैसे निकल रहे हैं. ठाकुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ. शनिवार को बैंक बंद रहे उधर एटीएम के भी शटर डाउन दिखे. रविवार को भी यही स्थिति रही. ऐसे में नकदी का संकट और गहरा गया है. सोमवार को बैंक खुलते ही कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है. एक बैंक कर्मी ने बताया कि ठाकुरगंज शहर के बैंकों के पास इस समय इतना कैश ही नहीं कि शाखा और एटीएम दोनों से सेवाएं दी जा सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन