लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की

किशनगंज : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में बुधवार को लाइन में लगे लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई. लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. यूनाइटेड बैंक डे मार्केट, एचडीएफसी, इलाहबाद बैंक महीनगांव शाखा में महिलाओं ने पुलिस पर अपनी जान पहचान के लोगों को बैंक के अंदर […]
किशनगंज : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में बुधवार को लाइन में लगे लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई. लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. यूनाइटेड बैंक डे मार्केट, एचडीएफसी, इलाहबाद बैंक महीनगांव शाखा में महिलाओं ने पुलिस पर अपनी जान पहचान के लोगों को बैंक के अंदर करवाने का आरोप भी लगाया, जबकि सुरक्षा में लगे जवानों का कहना था कि महिलाएं देर से आती हैं और पहले लाइन में लगना चाह रही थी. इसी को ले कतार पर खड़े लोगों को हल्ला करना शुरू कर दिया था. विरोध करने पर दोनों तरफ से लोग धक्का-मुक्की करने लगे. लेकिन पुलिस ने मामला शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




