सभ्य व सशक्त समाज निर्माण में मीडिया की महती भूमिका : डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : सभ्य व सशक्त समाज निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है. उक्त बात जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही. वे बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिले के उपस्थित मीडियाजनों से मुखातिब थे. डीएम ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से अपील करते हुए कहा कि समाज […]
विज्ञापन
किशनगंज : सभ्य व सशक्त समाज निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है. उक्त बात जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही. वे बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिले के उपस्थित मीडियाजनों से मुखातिब थे. डीएम ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से अपील करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते रहें. मीडिया की चुनौती विषय पर आधारित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन मीडिया पर काफी भरोसा करते हैं.
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को तो मीडिया उठाये ही लेकिन सनसनी वाले समाचारों के प्रकाशन में एहतियात बरते. बराबर इस बात का ख्याल अवश्य रखा जाना चाहिए कि मीडिया की खबरों के कारण आमजन को कोई असुविधा न हो, किसी तरह का भ्रम न फैले और न विधि व्यवस्था के लिए कोई समस्या उत्पन्न हो. जिला पदाधिकारी ने यह घोषणा की कि नव निर्मित प्रेस क्लब भवन में पुस्तकालय का भी निर्माण होगा और अगला राष्ट्रीय प्रेस क्लब दिवस नये प्रेस भवन में करेंगे.
मारवाड़ी कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा सजल प्रसाद ने कहा कि पत्रकारिता मिशन बने न कि प्रोफेशन. उन्होंने पत्रकारिता को साहित्य से जुड़ने की बात कही. प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा, सचिव राजेश दूबे, अनस रहमानी आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामजी साह, डीपीआरओ मनीष कुमार समेत कई मीडिया कर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम के उपरांत डीएम की मौजूदगी में प्रेस क्लब के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर सासाराम के पत्रकार दिवंगत धर्मेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




