लाइन में खड़े लोग आपस में भिड़े

किशनगंज : स्टेट बैंक किशनगंज के मुख्य शाखा में पुराने पांच सौ एवं एक हजार के नोटों को जमा करने एवं दो हजार के न ये नोटों को लेने के लिए लोगों ने लंबी लाइने लगायी़ पंक्ति में खड़े कई लोगों के बीच कहासुनी भी हुई एवं कई बार लोगों ने पंक्ति के अव्यवस्था तथा […]
किशनगंज : स्टेट बैंक किशनगंज के मुख्य शाखा में पुराने पांच सौ एवं एक हजार के नोटों को जमा करने एवं दो हजार के न ये नोटों को लेने के लिए लोगों ने लंबी लाइने लगायी़ पंक्ति में खड़े कई लोगों के बीच कहासुनी भी हुई एवं कई बार लोगों ने पंक्ति के अव्यवस्था तथा पंक्ति तोड़ कर किसी व्यक्ति के बीच में घुस जाने के कारण काफी हंगामा हुआ़
बैंक के गार्ड के अलावे जो पुलिस बल तैनात किये गये है उनके द्वारा सारे पंक्तियों को व्यवस्थित किया गया एवं बिगड़ते हालात को काबू में लिया गया़ सबसे बड़ी पंक्ति पुराने नोटों को बदल कर चार हजार के नये नोट को लेने के लिए लगी थी़ वहीं दो हजार के नये नोट लेने आये लोगों को निराशा होकर लौटना पड़ा़ क्योंकि बैंक द्वारा सौ सौ के चार हजार रुपये का भुगतान किया गया़ कई लोगों ने काउंटर पर बैंक कर्मियों से दो हजार के नये नोट की मांग की परंतु कर्मियों द्वारा इंतजार करने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




