जाली नोट के साथ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

पोठिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत स्थित घिया गांव निवासी मो जाकीर आलम को पोठिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर महतो ने 25 हजार जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया. सभी रुपये एक-एक हजार के थे. पकड़े गये व्यक्ति मो जाकीर आलम पिता स्वर्गीय रहीमुद्दीन ने बताया कि पोठिया बाजार निवासी गोपाल […]
विज्ञापन
पोठिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत स्थित घिया गांव निवासी मो जाकीर आलम को पोठिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर महतो ने 25 हजार जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया.
सभी रुपये एक-एक हजार के थे. पकड़े गये व्यक्ति मो जाकीर आलम पिता स्वर्गीय रहीमुद्दीन ने बताया कि पोठिया बाजार निवासी गोपाल प्रसाद केशरी ने दो माह पूर्व उससे 50 हजार रुपये उधार लिया था और रविवार को लौटाया था. लेकिन केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को एकाएक 500 और 1000 के नोटों का जमा करने का आह्वान पर आरोपी बैंक में रुपये जमा करने के लिए यूबीजीबी पोठिया पहुंचा. बैंक के बाहर फॉर्म भरने और रुपये गिनने एक व्यक्ति को दिया. जिस पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि इसमें अधिकांश रुपये जाली है.
यह जानते ही जाकीर ने इस बात की सूचना स्थानीय मुखिया एवं सरपंच को दी और रुपये लेकर स्वयं थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. पुलिसिया पूछताछ के दौरान जाकीर के विरोधाभासी बयान से इस मामले में उसकी संलिप्तता की आशंका को देखते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उधर गोपाल केशरी ने बताया कि उनसे कभी रुपये का लेन-देन किया ही नहीं है. मुझे फंसाने की एक साजिश रची गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




