मतगणना केंद्र के बाहर दिखा मेला जैसा नजारा

Published at :23 May 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के बाहर दिखा मेला जैसा नजारा

कोचाधामन मतगणना के दौरान प्रखंड मुख्यालय मुख्य द्वार के बाहर मेला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था एक तरफ जहां होटल, चाय पान की दुकानों में भीड़ थी वहीं रंगा रंग माला की दुकान व पटाखे की दुकानों में समर्थकों की खासी भीड़ लगी रहती़ वहीं मुख्य सड़क आस पास टेंट लगा कर प्रत्याशियों […]

विज्ञापन

कोचाधामन मतगणना के दौरान प्रखंड मुख्यालय मुख्य द्वार के बाहर मेला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था एक तरफ जहां होटल, चाय पान की दुकानों में भीड़ थी वहीं रंगा रंग माला की दुकान व पटाखे की दुकानों में समर्थकों की खासी भीड़ लगी रहती़ वहीं मुख्य सड़क आस पास टेंट लगा कर प्रत्याशियों द्वारा आरामगाह बनाया गया़ साथ ही मुख्य सड़क पर समर्थकों द्वारा काफी भीड़ दिन भर लगा रहता़ विजयी अभ्यर्थियों के मतगणना हॉल से निकलने पर जोर शोर से नारे समर्थकों द्वारा लगाने से वातावरण गूंजायमान हो जाता़ हालांकि कड़ी धूप के बावजूद समर्थक अपने प्रत्याशी के जीत की आश लगा कर मतगणना परिसर के बाहर खड़े उत्साहित दिख रहे थे ़

अज्ञात की मौत

किशनगंज : स्थानीय खगड़ा तीन नंबर रेलवे गुमटी के निकट रविवार संध्या रेलवे लाइन पार करने के क्रम मे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई़ वही घटना की जानकारी स्थानीय रेल पुलिस को मिलते ही वह फौरन घटना स्थल पर पहुंच गई और घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ से शव की शिनाख्त कराने मे जुट गई़ परंतु भीड़ द्वारा शव की शिनाख्त न किये जाने पर रेल पुलिस ने मृतक के शव को अज्ञात मान उसे पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन