71 मतदान केंद्र संवेदनशील व 42 अतिसंवेदन शील

Published at :17 May 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
71 मतदान केंद्र संवेदनशील व 42 अतिसंवेदन शील

जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत, चुनाव 18 को किशनगंज : जिले के पोठिया प्रखंड में पंचायत एवं ग्राम कचहरी आम निर्वाचन 2016 के तहत 18 मई को होने वाले सातवें चरण के मतदान के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया़ पोठिया प्रखंड में कल होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अंतिम चरण में है़ […]

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत, चुनाव 18 को

किशनगंज : जिले के पोठिया प्रखंड में पंचायत एवं ग्राम कचहरी आम निर्वाचन 2016 के तहत 18 मई को होने वाले सातवें चरण के मतदान के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया़ पोठिया प्रखंड में कल होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अंतिम चरण में है़ अन्य छह प्रखंडों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के बाद सावतें एवं अंतिम चरण में पोठिया में भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है़ जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि पोठिया प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में 156076 मतदाता है़
जिसमें 80363 पुरूष, 75710 महिला एवं 3 तृतीय लिंग के मतदाता है़ मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सके इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 315 मतदान केंद्र बनाये गये है़ उन्होंने बताया कि पोठिया में 71 मतदान केंद्र को संवेदनशील एवं 42 मतदान केंद्र को अति संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है़ प्रखंड क्षेत्र में कुल 687 पदों के लिए चुनाव होना है़ जिसमें 3 जिला परिषद सदस्य, 22 मुखिया,22 सरपंच, 30 पंचायत समिति सदस्य, 305 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 305 ग्राम कचहरी पंच का पद शामिल है़ डीएम श्री दीक्षित ने बताया कि पोठिया बाजार बुधरा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 125 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है़ यहां पीठासीन पदाधिकारी से लेकर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी सभी महिलाएं होगी़ आदर्श मतदान केंद्र में ही पूरे मतदान प्रक्रिया का लाइव वेब कास्टिंग किया जायेगा़
चुनावी रंजिश में अभ्यर्थी के परिजनों के साथ मारपीट
पौआखाली़ पौआखाली थाना क्षेत्र अंतग्रत महेशपुर गांव पंचायत बरचौंदी के निवासी मो तावेद्दीन को वार्ड सदस्य पद पर चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया है़ चुनाव लड़ने पर विरोधियों ने उनके परिवार के सदस्यों की जम कर धुनाई कर दी है़ महिला सदस्यों की जेवरात छीन लिये जाने की रिपोर्ट पौआखाली थाना में मो तावेद्दीन के पुत्र आलंग ने दर्ज कराते हुए पुलिसिया कार्रवाई की मांग की है़ यह मामला रविवार के दिन प्रकाश में आया़ पीड़ित मो आलम ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनके पिता तावेद्दीन पिछले दस वर्षों से वार्ड सदस्य पद आसीन हैं. पुन: उनके चुनाव लड़ने पर उनके विरोधियों ने विवाद खड़ा कर दिया़ इस दौरान अफजल, जियाउल पिता फजर अली, नूर हुसैन, अली हुसैन पिता अफजल सहित कुल दस व्यक्तियों पर बहन तसमीरा, अंजारा, तजमीरा, रेश्मा, नाजरा खातुन, मैरून निशा व छह माह के पुत्र सहित पूरे परिवार के साथ मारपीट कर महिलाओं के शरीर से सोने व चांदी के जेवरात छीन लेने का आरोप आवेदन में लगाया है़ इधर इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 32/16 दर्ज करते हुए आरोपित लोगों के विरूद्घ भादवि की धारा 147, 314, 323, 379, 504 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है़
मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
पौआखाली़ स्थानीय प्रखंड के पलासमनी व दुर्गापुर बनगामा पंचायत अंतर्गत कुल छह वार्ड में सोमवार को पंच सदस्य पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया़ जहां ठोस प्रशासनिक व्यवस्था के बीच 62.68 फीसदी मतदान की खबर मिली है़ जिन बूथों पर पंच सदस्य के लिए पुर्नमतदान पड़े उसमें पलासमनी पंचायत के वार्ड नंबर 2, 6, 9, 12, 13 तथा दुर्गापुर बनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 2 शामिल है़ इससे पहले सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होते ही अलग अलग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी एवं वोटर अपनी बारी के चक्कर में घंटों में इंतजारत रहे़
इस दौरान आधी आबादी के महिला वोटर की उत्साह व जज्बां देखते ही बना़ निर्वाचन पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो जाने के पश्चात निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 21 मई को सुबह 8 बजे से स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित मतगणना केंद्र व्यापार मंडल गोदाम में मतों की गिनती की जायेगी़ मतगणना कार्य का सुचारू संचालन हो सके प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ अलावे मतगणना के दौरान कहीं कोई व्यवधान या फिर हो हल्ला नहीं दिखे उम्मीदवारों को भी आयोग के दिशा निर्देश से अवगत करवाया जा चुका है़शुरू कर दी है़
सातवें चरण का थम गया चुनाव प्रचार
पोठिया़ पोठिया प्रखंड में सोमवार को सातवें चरण का चुनाव प्रचार थम गया़ प्रचार थमते ही लगभग डेढ़ महीने से चले आ रहे शोर गुल से जहां आम लोगों को निजात मिल गयी वहीं मतदान को शेष एक दिन बचे देख प्रत्याशियों की धड़कने अब और तेज हो गयी है़ मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन