318 केंद्रों पर होंगे चुनाव

Published at :14 May 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
318 केंद्रों पर होंगे चुनाव

ठाकुरगंज : 22 पंचायतों वाले ठाकुरगंज प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था की तीन लेयर व्यवस्था की गयी है़ हर पंचायत के लिए सेक्टर मजिस्टे्रट की तैनाती की गयी है़ दूसरे लेयर में वहीं छह जोनल दंडाधिकारी रहेंगे़ जिनके पास तीन से लेकर चार पंचायतों की जिम्मेवारी रहेगी़ वहीं अपर समाहर्ता रामजी साह एवं अपर पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन
ठाकुरगंज : 22 पंचायतों वाले ठाकुरगंज प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था की तीन लेयर व्यवस्था की गयी है़ हर पंचायत के लिए सेक्टर मजिस्टे्रट की तैनाती की गयी है़ दूसरे लेयर में वहीं छह जोनल दंडाधिकारी रहेंगे़ जिनके पास तीन से लेकर चार पंचायतों की जिम्मेवारी रहेगी़
वहीं अपर समाहर्ता रामजी साह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सुपर जोनल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड में पंचायत चुनाव की जिम्मेवारी निभायेगी़ बताते चले कि शनिवार को सुबह 7 बजे शाम से 5 बजे तक होने वाले मतदान में 153543 मतदाता विभिन्न पदों पर खड़े 2016 उम्मीदवारों के भाग्य का फेसला करेंगे़ जिसमें मुखिया पद के लिए 148, सरपंच के लिए 125, पंसस पद के लिए 212, जिप पद के लिए 33, पंच के लिए 943 एवं वार्ड सदस्य के लिए 1005 उम्मीदवार मैदान में है़ बताते चले ठाकुरगंज प्रखंड के 313 मतदान एवं 5 सहायक मतदान केंद्रों के साथ 318 मतदान केंद्र में 47 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 267 अति संवेदनशील है़ 233 विभिन्न भवनांे में अवस्थित मतदान केंद्र बनाये गये है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन