किशनगंज में शराब के नशे में धुत रजिस्ट्रार गिरफ्तार

बहादुरगंज(किशनगंज) : किशनगंज जिले में शराब के नशे में धुत बहादुरगंज निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार विनय कुमार को पुलिस ने गुरुवार को कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. जानकारी के अनुसार जमीन रजिस्ट्री कराने आये लोगों को जब कार्यालय से रजिस्ट्रार विनय कुमार नदारद मिले, तो […]
बहादुरगंज(किशनगंज) : किशनगंज जिले में शराब के नशे में धुत बहादुरगंज निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार विनय कुमार को पुलिस ने गुरुवार को कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. जानकारी के अनुसार जमीन रजिस्ट्री कराने आये लोगों को जब कार्यालय से रजिस्ट्रार विनय कुमार नदारद मिले,
तो वे हंगामा करने लगे़ इसकी सूचना मिलते ही बहादुरगंज बीडीओ शशि भूषण सुमन, सीओ सहदुल हक और थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे़ तभी रजिस्ट्रार विनय कुमार शराब के नशे में धुत होकर निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे़ नशे में रजिस्ट्रार को देख लोग और आक्रोशित हो गये़ मौके पर थानाध्यक्ष रजिस्ट्रार को गिरफ्तार कर थाना ले आये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




