नाबालिग के अपहरण में प्राथमिकी

Published at :13 May 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण में प्राथमिकी

ठाकुरगंज : नाबालिग के अपहरण मामले में अपहृता के पिता के आवेदन पर ठाकुरगंज पुलिस ने पूरे मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया है़ बताते चले कि मंगलवार की मध्य रात्रि नगर की 15 वर्षीय नाबालिग गायब हो गयी थी़ जिस मामले में उसके परिजनों द्वारा तुरंत मामले की […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : नाबालिग के अपहरण मामले में अपहृता के पिता के आवेदन पर ठाकुरगंज पुलिस ने पूरे मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया है़ बताते चले कि मंगलवार की मध्य रात्रि नगर की 15 वर्षीय नाबालिग गायब हो गयी थी़ जिस मामले में उसके परिजनों द्वारा तुरंत मामले की जानकारी ठाकुरगंज पुलिस को भी दी गयी़ परंतु तब तक अपहरणकर्ता राजा लड़की को लेकर फरार हो

गया़ इस मामले में नाबालिग के पिता बनबारी के आवेदन पर मुख्य आरोपी राजा, उसकी मां मीना, पिता अजीज के अलावे निशादीन, पूरन झा,छोटू यादव के अलावे उस वाहन के चालक कमल पासवान को भी अभियुक्त बनाया गया है़ शहर के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत उक्त लड़की के साथ कुछ माह पूर्व भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था़ परंतु तब विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस मामले में चुप्पी साध ली गयी थी़

जिसका परिणाम यह हुआ कि एक नाबालिग का अपहरण हो गया़ पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त किये गये वाहन को भी जब्त कर लिया है़ वहीं थाना कांड संख्या 46/16 धारा 363, 366ए, 120 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है़ लड़की के अपहरण के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन