48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
विज्ञापन
रहमानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बंगाल की कीर्तन मंडलियां बिखेर रही हैं भक्ति की छटा
बहादुरगंज. झिलझिली पंचायत के रहमानगंज में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया है. कलश यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश धारण कर हिस्सा लिया. श्रद्धालु पैदल चलते हुए समीप के गुआबाड़ी पुल के नीचे पवित्र नदी किनारे पहुंचे. वहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ कलश में पावन जल भरा गया, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः अनुष्ठान स्थल पर वापस लौट गयीं. मौके पर संकीर्तन स्थल की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. बाजे-गाजे के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा. कलश यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर कतारबद्ध होकर अपनी भागीदारी दी. इसके पश्चात, आयोजन स्थल पर दर्जनों देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गयी और श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हो गया. आयोजन कर्ता मंडली के सदस्यों ने बताया कि यह संकीर्तन 48 घंटे के संकल्प के साथ शुरू किया गया है. संकीर्तन स्थल पर व्यापक और भव्य व्यवस्था की गयी है. पश्चिम बंगाल से आयीं प्रसिद्ध संकीर्तन मंडलियां अपनी मधुर धुनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं. ”हरे राम, हरे राम – कृष्ण कृष्ण हरे, हरे” के जाप से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है. सुचारू संचालन के लिए स्थानीय युवा सदस्य दिन-रात सेवा में जुटे हैं. धार्मिक अनुष्ठान की भव्यता को देखते हुए दूर-दराज से श्रद्धालुओं का आगमन भी जोर पकड़ने लगा है. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि भक्ति के इस मार्ग में किसी को असुविधा न हो.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










