ePaper

दो कार से 383 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 04 Jul 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
दो कार से 383 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

दो कार से 383 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बहादुरगंज. शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के बीच बहादुरगंज पुलिस ने गुरुवार की देर रात चार पहिया वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 383 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है. मौके पर तीन तस्कारों को गिरफ्तार किया गया है. जिस कार से शराब बरामद हुई, उसे भी जब्त कर लिया गया है. अवैध शराब लदे एक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. बहादुरगंज-टेढ़ागाछ मुख्य मार्ग पर हाट समीप से ही पुलिस ने गुप्त सूचना पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. छापेमारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा देख पुलिस हैरान रह गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के सोहंदर गांव निवासी 31 वर्षीय राकेश यादव, पलासी थाना क्षेत्र के भनगामा गांव निवासी 42 वर्षीय बिनोद पंडित व जोकीहाट थाना क्षेत्र के खैरदाहा टोला निवासी 28 वर्षीय शाहबाज आलम रूप में हुई है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बरामद शराब व तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वाहन जांच के क्रम में पुलिस को अलग-अलग ब्रांड की कुल 383.835 लीटर अवैध शराब हाथ लगी है. शराब को पश्चिम बंगाल से ठाकुरगंज-बहादुरगंज होते हुए अररिया रोड में निकलने की तैयारी थी. बाद में पुलिस की धमक को भांपकर तस्कर गिरोह के सदस्य महादेवदिघी चौक से लौचा-टेढ़ागाछ रूट होते हुए अररिया निकलने की फिराक में था. जहां अवैध माल का बड़ा जखीरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन