ePaper

360 लीटर बियर व 18 लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार

Updated at : 10 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
360 लीटर बियर व 18 लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार

किशनगंज उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 लीटर बियर और 18 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान बियार व शराब लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है, लेकिन चालक फरार हो गया

विज्ञापन

किशनगंज किशनगंज उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 लीटर बियर और 18 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान बियार व शराब लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है, लेकिन चालक फरार हो गया. विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह और सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन कुमार सिंह अपने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया. जब पिकअप वैन को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक वाहन को तेज भगाने लगा. उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर पिकअप वैन को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौका देखकर फरार हो गया. पिकअप वैन की तलाशी लेने पर 360 लीटर बियर और 18 लीटर देसी शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप वैन को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन