कामरूप एक्सप्रेस से 32 किग्रा गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
कामरूप एक्सप्रेस से 32 किग्रा गांजा बरामद

कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक हृदयेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की ग

विज्ञापन

किशनगंज आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को 15960 डाउन कामरूप एक्सप्रेस एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से लावारिश अवस्था में रखे 6 बैग से कुल 32.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक हृदयेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई. दरअसल ट्रेन संख्या 15960 डाउन कामरूप एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-7 में कुछ संदिग्ध बैग छिपाकर रखे जाने की सूचना आरपीएफ को मिली. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संबंधित ट्रेन में पहुंची. ट्रेन के कोच संख्या एस-सात में तलाशी ली गई. कोच के शौचालय के पास छह अलग- अलग बैग लावारिस हालत में मिले. पूछताछ के दौरान सवार यात्रियों ने उन बैगों के बारे में कुछ भी बताते हुए इनकार कर दिया. ट्रेन के कोच के अंदर तलाशी भी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला. इसके बाद गांजा के बैग को आरपीएफ पोस्ट लाया गया. बतौर मजिस्ट्रेट सदर अंचल सीओ राहुल कुमार की मौजूदगी में जब्त पैकेट को खोला गया. बैग को खोलने पर पैकेट में गांजा बरामद किया गया. बरामद मादक पदार्थ को किशनगंज रेल थाना की पुलिस को सौंपा गया है. मामले में एनडीपीएस की धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. टीम में सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, रंजीत कुमार व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन