295 बोतल कोरेक्स बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

295 बोतल कोरेक्स बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार ने टीम के साथ किशनगंज शहर के रामपुर चेक पोस्ट पर जांच अभियान के दौरान 295 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया. एक ऑटो और एक बाइक को जब्त कर लिया. इस दौरान तीन तस्कर अभिषेक कुमार, नितेश कुमार साह, विष्णु कुमार साह को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों तस्करो की सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करायी गयी. इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










