28 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

28 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
पौआखाली. मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पौआखाली पुलिस को बुधवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक डीसीएम वाहन डब्ल्यूबी 73 एम 4477 में क्रूरतापूर्वक लादे गए 28 मवेशियों को बरामद किया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह के मुताबिक पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि एक वाहन के जरिए मवेशियों की बड़ी खेप ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया व संदिग्ध वाहन को रोका, तलाशी के दौरान वाहन के भीतर मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से बांधकर रखा गया था. पुलिस ने तुरंत सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया व वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.
सिलीगुड़ी के दो आरोपित हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने मौके से वाहन के चालक व उपचालक को हिरासत में लिया है. पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुरेश महतो व मो सोहेल के रूप में हुई है. ये दोनों पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




