ePaper

26.9 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2024 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
26.9 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत बिहार बंगाल सीमा के विभिन्न चेक पोस्ट पर लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत बिहार बंगाल सीमा के विभिन्न चेक पोस्ट पर लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ बिहार बंगाल के विभिन्न चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बंगाल की ओर से शराब लेकर आ रहे 4 तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चारों तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. साथ ही नौ लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन