स्कॉर्पियो से 179 लीटर विदेशी शराब जब्त

Updated at : 08 Mar 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से 179 लीटर विदेशी शराब जब्त

स्कॉर्पियो से 179 लीटर विदेशी शराब जब्त

विज्ञापन

बहादुरगंज. बहादुरगंज पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब के साथ स्कॉर्पियो को जब्त किया गया. जानकारी के मुताबिक अररिया – बहादुरगंज एनएच पुलिस गश्ती के दौरान किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे स्कॉर्पियो को जांच पड़ताल को लेकर रोकने की कोशिश की लेकिन स्कार्पियो चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर संजय पांडेय दल बल के साथ गाड़ी का जांच पड़ताल किया. इस दौरान स्कॉर्पियो की डिक्की में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. बहादुगंज पुलिस के द्वारा स्कॉर्पियो को थाना लाया गया. पुलिस ने फरार शराब कारोबारियों की जांच पड़ताल की जा रही है. इस मामले में सर्किल इंस्पेक्टर श्री पांडेय के द्वारा बताया गया कि बरामद शराब एवं स्कॉर्पियो की जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. जब्त शराब में रॉयल कैरेज प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की 750 एम एल की 10 कार्टून , रॉयल कैरेज प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की 375 एम एल की 9 कार्टून एवं रॉयल कैरेज प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की 175 एम एल की 1बोतल कुल 179.64 लीटर विदेशी शराब शामिल है. प्रकरण में बहादुरगंज पुलिस में वाहन स्वामी एवं अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन