उमवि चेंगमारी के 17 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण

Updated:
विज्ञापन

उमवि चेंगमारी के 17 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण

विज्ञापन

ठाकुरगंज. उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी के बच्चों ने एनएमएमएस (राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है. इस बाबत प्रधानाचार्य कमल कुंडू ने बताया कि विद्यालय के कुल 19 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लोया था, जिसमें से 17 छात्र सफल होकर छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए हैं. विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है. सफल छात्रों में प्रमुख रूप से पलक कुमारी, दिव्यांशु कुमार साह, मनीष कुमार पंडित, नंदिनी कुमारी, सुज़ेन गणेश, गुड़िया कुमारी, ज्योति कुमारी, त्रिशिका कुमारी, सोनू महतो, विशाल कुमार गणेश, आयुषी कुमारी, जायदर मलाकार, अमर कुमार, अभिषेक कुमार, दीपाली कुमारी, पूजा कुमारी, सुभाष कुमार छात्र शामिल हैं. इस बाबत प्रधान शिक्षक कमल कुंडू ने बताया कि छात्रों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है. प्रधानाध्यापक ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी विद्यालय की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है. बताते चले राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब लेकिन मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे पढ़ाई बीच में न छोड़ें.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन