दो ट्रकों पर लदे 159 भैंस के बच्चे बरादम, 8 आरोपित तस्कर गिरफ्तार

कोचाधामन पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम दो ट्रकों से 159 भैंस के बच्चों के साथ आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
कोचाधामन. कोचाधामन पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम दो ट्रकों से 159 भैंस के बच्चों के साथ आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दरअसल एसपी सागर कुमार के निर्देश पर मंगलवार की देर रात विशेष समकालीन अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस सोन्था चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दो ट्रकों को रोका गया जिसमें मवेशी लदे थे. दोनों ट्रकों को जब्त कर थाना लाया गया. मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ कोचाधामन थाना ने मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा, पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




