कार से 147 लीटर विदेशी शराब जब्त

कार से 147 लीटर विदेशी शराब जब्त
कोचाधामन. किशनगंज -बहादुरगंज मुख्य सड़क पर मस्तान चौक में पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार ने मस्तान चौक से एक मारुति कार से 147 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर भाग निकला है जबकि वाहन को जब्त कर लिया गया है. मामले को लेकर अग्रत्तर कारवाई शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










