छात्राओं से मैट्रिक फाॅर्म भरने में निर्धारित शुल्क से अधिक की हो रही है वसूली

किशनगंज : जिले के अधिकांश हाइ स्कूलों में मैट्रिक परीक्षा के फॉर्म भरने में स्कूली छात्र छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का खेल धड़ल्ले से जारी है. इस खेल में जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र बालिका उच्च विद्यालय भी अछूता नहीं रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2018 बोर्ड परीक्षा में […]
किशनगंज : जिले के अधिकांश हाइ स्कूलों में मैट्रिक परीक्षा के फॉर्म भरने में स्कूली छात्र छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का खेल धड़ल्ले से जारी है. इस खेल में जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र बालिका उच्च विद्यालय भी अछूता नहीं रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2018 बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दसवीं के छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से 20 से 50 रुपये अधिक प्रत्येक छात्राओं से लिये जाने का खेल आलाधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा है. ध्यातव्य है कि यह बालिका उच्च विद्यालय अनुमंडल पदाधिकारी और कई न्यायिक पदाधिकारियों के आवास के सामने स्थित है. इससे सटे समाहरणालय, कोर्ट और जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




