मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 26 हजार छात्र होंगे शामिल

Published at :14 Dec 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 26 हजार छात्र होंगे शामिल

तैयारी. परीक्षा केंद्रों के चयन में लगा है जिला प्रशासन मैट्रिक में 14936 व इंटर में 10566 छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल किशनगंज : जिले में 2018 में आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं में संभावित 26 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे़ परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन परीक्षा केंद्रों के चयन में लगी है़ डीइओ कार्यालय […]

विज्ञापन

तैयारी. परीक्षा केंद्रों के चयन में लगा है जिला प्रशासन

मैट्रिक में 14936 व इंटर में 10566 छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल
किशनगंज : जिले में 2018 में आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं में संभावित 26 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे़ परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन परीक्षा केंद्रों के चयन में लगी है़ डीइओ कार्यालय के अनुसार मैट्रिक में 14936, इंटर में 10566 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे़ इसमें नियमित व पूर्ववर्ती दोनों छात्र शामिल है़ परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दिया है़ वहीं परीक्षा केंद्र का चयन किया जा रहा है़ जिले के सात प्रखंड में स्थापित 153 हाइस्कूल व प्लस टू स्कूलों सहित कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे़ डीइओ विश्वनाथ साह ने बताया कि मैट्रिक व इंटर परीक्षा में 25502 छात्र-छात्राएं शामिल होना संभावित है़ दोनों परीक्षाओं का केंद्र जिला मुख्यालय में बनाया गया है़
मैट्रिक परीक्षा का कैलेंडर
21 फरवरी-अंग्रेजी सामान्य
22 फरवरी-सामाजिक विज्ञान
23 फरवरी-विज्ञान
24 फरवरी-गणित
26 फरवरी-मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मैथली)
27 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, फारसी )
28 फरवरी-एेच्छिक विषय
इंटर परीक्षा का कैलेंडर
प्रथम पाली-द्वितीय पाली
7 फरवरी-लैंग्वेज (आर्ट्स)-कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, वोकेशनल कोर्स) फिलास्फी, आरबी हिंदी
8 फरवरी-भौतिक विज्ञान, योगा व फिजिकल एजुकेशन-इतिहास, इंग्लिश (आर्ट्स वोकेशनल कोर्स)
9 फरवरी-एनआरबी और एमबी (आर्ट्स)-एकाउंटेंसी वोकेशनल ट्रेड 1
10 फरवरी-रसायन शास्त्र ( साइंस)-पॉलिटिकल साइंस, वोकेशनल 2
12 फरवरी-एग्रीकल्चर, म्युजिक-विजनेस स्टडीज व जियोग्राफी (कॉमर्स, आर्ट्स)
13 फरवरी-लैंग्वेज (साइंस कॉमर्स)-साइकोलॉजी, वोकेशनल 3
14 फरवरी-एनआरबी व एमबी (साइंस)- सोशियोलॉजी, रिटेल सब्जेक्ट
15 फरवरी-गणित (साइंस, आर्ट्स)-इकोनाेमिक्स ( आर्ट्स)
16 फरवरी- होम साइंस, इकोनोमिक्स (आर्ट्स, कॉमर्स)- नहीं
परीक्षा का समय
इंटर : प्रथम पाली: 9.45 से 1 बजे तक, द्वितीय पाली: 1.45 से 5 बजे तक
मैट्रिक : प्रथम पाली 9.30 बजे से , द्वितीय पाली 2 बजे से
तैयारी में जुटे परीक्षार्थी
मैट्रिक व इंटर परीक्षा के छात्र इन दिनों अब निजी कोचिंग व ट्यूशन के सहारे पाठ्यक्रम की तैयारी में लगे है़ महज दो महीने बाद मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होगी़ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इन दोनों परीक्षाओं के लिए अभी छात्र-छात्राओं से फार्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है़
विषयवार शिक्षकों की कमी
जिले में हाइस्कूल व प्लस टू स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी है़ खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में बिना शिक्षक सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने को विवश है़ शिक्षकों के अभाव में निजी संस्थानों के सहारे परीक्षा की तैयारी करने में लगे है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन