पंचायत भवन व स्कूल को आवंटित है भूमि

Published at :12 Dec 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत भवन व स्कूल को आवंटित है भूमि

आक्रोश . सीओ ने मौके पर पहुंच कब्जाधारियों को समझा बुझाकर मनाया ठाकुरगंज : जिस भूमि को प्रशासन पंचायत भवन और स्कूल के लिए प्रस्तावित करने की बात कह रही है उस पर अंचल कर्मी के मिली भगत से पिछले दो वर्षों से दबंगों द्वारा खेती की जा रही है. यह आरोप उन दर्जनों आदिवासियों […]

विज्ञापन

आक्रोश . सीओ ने मौके पर पहुंच कब्जाधारियों को समझा बुझाकर मनाया

ठाकुरगंज : जिस भूमि को प्रशासन पंचायत भवन और स्कूल के लिए प्रस्तावित करने की बात कह रही है उस पर अंचल कर्मी के मिली भगत से पिछले दो वर्षों से दबंगों द्वारा खेती की जा रही है. यह आरोप उन दर्जनों आदिवासियों और महादलितों ने लगाया जिन पर रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के भैंसलोटी गांव में बिहार सरकार कि जमीन कब्ज़ा का आरोप लगा है. इन ग्रामीणों का कहना है की यदि कल तक कोई दबंग इस पर खेती करे तो वो सही लेकिन हम भूमिहीन इस पर अपना घर बनाने के लिए कब्ज़ा किया तो यह गलत कैसे. प्रशासन अपने दोहरे मापदंड को बदले.
बताते चलें, ठाकुरगंज अंचल के क़ुर्लिकोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरली ग्राम पंचायत स्थित भैंसलोटी गांव में रविवार को पारंपरिक हथियारों से लैश भूमिहीन आदिवासी व महादलित समुदाय के एक समूह द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया था. उक्त सरकारी जमीन पर इलाके के एक व्यक्ति द्वारा विगत कई वर्षों से खेती की जा रही थी और हाल ही में धान की फसल कट जाने के बाद खाली पड़ी उक्त जमीन पर लोगों ने कब्ज़ा कर लिया. हालांकि पिछले 24 घंटे से अंचलाधिकारी की पहल ने धीरे धीरे रंग लाना शुरू कर दिया है और जमीन पर किये गये कब्जे को अधिकतर लोगों ने खाली कर दिया. हालांकि कई लोगों ने अभी भी अवैध कब्ज़ा बरक़रार रखा है. पर कई लोग अब भी कब्जा बनाये हुए हैं.
अंचलाधिकारी ने सोमवार को घटनास्थल पर कर कब्जाधारियों को पूर्व में सरकार द्वारा आवंटित भूमि का पूर्ण ब्योरा दिया. जिस पर अधिकतर कब्जा किये हुए लोगों में नरमी आयी और स्थल से हटने पर राजी हुए.वहीं समाचार को खबर लिखे जाने तक कईयों ने अपनी भूमि न होने की बात कह बिहार सरकार जमीन पर ही डटे रहने का एलान कर दिया. लोगों का कहना था कि स्थानीय एक दबंग व्यक्ति द्वारा कई वर्षों से प्रशासन की मिलीभगत से दो एकड़ से भी अधिक जमीन जोत आबाद कर रहा था जिसे देखने कोई नहीं आया.
जब हम गरीब मजदूर भूमिहीन सरकारी जमीन पर अपना घर बनाने आ रहे हैं तो प्रशासन अड़ंगा लगा रहा है. वहीं ठाकुरगंज सीओ मो इस्माईल ने राजस्व कर्मचारी गंगा राम टुडू के साथ सोमवार को कब्जा वाले स्थल में पहुंच लोगों को समझाया और सरकारी दस्तावेजों के बारे विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि चुरली मौजा अंतर्गत खाता संख्या 550 खेसरा 4822 रकवा 02.07 एकड़ इस भूमि पर जो लोग कब्जा करने आए हैं उसमें कई लोगों का पूर्व में इसी मौजा व खाता के अंतर्गत भूमिहीनों को जमीन आवंटित कराई गई हैं. ये लोग किसी के बहकावे में सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं जबकि इस जमीन पर पंचायत सरकार भवन व प्राथमिक विद्यालय भैंसलोटी के भवन निर्माण हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं सरकारी जमीन पर कब्जे की खबर अंचलाधिकारी के त्वरित कार्रवाई पर लोगों ने सराहा. लेकिन एक सवाल भी किया की इतनी तत्परता अंचलाधिकारी आम लोगों की शिकायत पर क्यों नहीं दिखाते. इतनी तत्परता अंचलाधिकारी यदि आम लोगों की शिकायत पर दिखाये तो इलाके से भूमि विवाद खत्म हो जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन