जिले में मिशन इंद्रधनुष द्वितीय चक्र सात से 18 दिसंबर तक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ किशनगंज : शहर के खगड़ा माछमारा वार्ड नंबर 33 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कुष्ठटोला में गुरुवार को डीएम पंकज दीक्षित ने मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया़ डीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि बच्चों को टीका लगवाने से सात तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है़ […]
विज्ञापन
आयोजन. डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
किशनगंज : शहर के खगड़ा माछमारा वार्ड नंबर 33 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कुष्ठटोला में गुरुवार को डीएम पंकज दीक्षित ने मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया़ डीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि बच्चों को टीका लगवाने से सात तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है़ उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अब और सशक्त है़ जिले में 18 दिसंबर तक लगातार 311 अतिरिक्त स्थल का चयन किया गया है़ जिसमें 4782 बच्चे व 955 गर्भवती महिलाएं को टीकाकरण का लक्ष्य है़
प्रभारी सीएस विवेकानंद झा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष द्वितीय चक्र सात से 18 दिसंबर, तृतीय चक्र 8 से 18 फरवरी 2018 निर्धारित है़ इस मौके पर ओएसडी हीरामुनि प्रभाकर, डीपीएम अजय कुमार सिंह, एसएमओ डाॅ एके राव, सीडीपीआे रागिनी कुमारी, एजाज अफजल, राजीव कुमार झा, एजाज अहमद अंसारी, सेविका किरण कुमारी आदि दर्जनों अधिकारी व कर्मी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




