नदी में डूबने से युवक की मौत

किशनगंज : शनिवार को रमजान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी़ किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा पंचायत अंतर्गत बेरगाछी गांव के समीप रमजान नदी पार करने के दौरान शनिचरा कुमार सिंह उर्फ युवराज 17 वर्ष पिता अरविंद कुमार सिंह अचानक गहरे पासनी में जाने के कारण मौत हो गया़ घटना की सूचना […]
किशनगंज : शनिवार को रमजान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी़ किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा पंचायत अंतर्गत बेरगाछी गांव के समीप रमजान नदी पार करने के दौरान शनिचरा कुमार सिंह उर्फ युवराज 17 वर्ष पिता अरविंद कुमार सिंह अचानक गहरे पासनी में जाने के कारण मौत हो गया़
घटना की सूचना मिलते ही गाछपाड़ा पंचायत के मुखिया नूर मोहम्मद उर्फ भुट्टो, टेउसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोइनुद्दीन उर्फ कालू घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नदी से निकाला़ साथ ही किशनगंज थाना को घटना की सूचना दी़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया़ स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रमजान नदी पार कर अपने खेत जा रहा था़ इसी क्रम में नदी में गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया़ घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी़
वहीं मृतक के माता पिता व परिजन सदमे में है़ बताते चले कि शनिचरा सिंह घर का एकलौता पुत्र था़ घटना के बाद बैरगाछी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है़ मालुम हो कि बेरगाछी के लोगों को रमजान नदी के पार खेती के जमीन है़ वर्षों से नदी पार कर खेती बारी करने का रास्ता नदी होकर जाना पड़ता है़ ग्रामीण वर्षों से पुल की मांग भी करते आ रहे है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




