देश की सुरक्षा बीएसएफ के भरोसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएफ के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किशनगंज : खगड़ा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर क्षेत्रीय मुख्यालय में बीएसएफ की स्थापना के 52 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्थापना दिवस मनाया. 1 दिसंबर 1965 को बीएसएफ की स्थापना सीमा की सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए किया […]
विज्ञापन
बीएसएफ के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
किशनगंज : खगड़ा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर क्षेत्रीय मुख्यालय में बीएसएफ की स्थापना के 52 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्थापना दिवस मनाया. 1 दिसंबर 1965 को बीएसएफ की स्थापना सीमा की सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए किया गया था.
इसलिए 1 दिसंबर को पूरे देश में बीएसएफ का स्थापना दिवस मनाया जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार 1 दिसंबर को सेक्टर हेडक्वार्टर खागड़ा कैंपस के स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीएसएफ के कार्मिकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय के डीआइजी देवी सरन सिंह के साथ क्षेत्रीय मुख्यालय के कमांडेंट राम सलत राम, कमांडेंट दिवाकर कुमार, कमांडेंट डॉ शेखर शाक्या (सीएमओ), कमांडेन्ट लखमिंदर सिंह गिल (167 वीं बटालियन),
कमाडेंट संदीप राउत (139 वीं बटालियन), कमाडेंट एलकेके लाल (109 वीं बटालियन), कमाडेंट एच एल सिमटे (146 वीं बटालियन), टूआइसी विजेश राणा (कार्यवाहक कमाडेंट ), टूआइसी अरुण कुमार पासवान और टूआइसी प्रवीण कुमार रंजन सहित सभी आला अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, कर्मियों व उनके परिवार शामिल हुए. ज्ञात हो कि बीएसएफ पूरे देश में पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के साथ लगनेवाली सीमा पर तैनात है, जो कि करीब 7000 किलोमीटर से भी ज्यादा है,
की सुरक्षा करती है. बीएसएफ सीमा की रक्षा के अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों जैसे छत्तीसढ़ एवं उड़ीसा में भी तैनात है. बल के पास अपना एयरविंग, वाटरविंग, डॉग स्क्वायड, कैमल विंग एवं अत्याधुनिक हथियार व स्पेशल इक्यूपमेंट है, जिससे विपरीत परिस्थिति में भी बीएसएफ के जवान देश सेवा के लिए हर समय तैयार रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




