किशनगंज से भी जल्द शुरु होगी हवाई यात्रा

Published at :01 Dec 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज से भी जल्द शुरु होगी हवाई यात्रा

जांच टीम ने दिया ग्रीन सिगनल किशनगंज : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार किशनगज में हवाई अड्डा होना आवश्यक है़ सिविल विमानन निदेशालय मंत्रीमंडल सचिवालय के निदेशक सह सचिव दीपक कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में किशनगंज हवाई अड्डा का स्थलीय निरीक्षण करने आये पांच सदस्यीय दल ने अपने निरीक्षण उपरांत ये बातें कही़ […]

विज्ञापन

जांच टीम ने दिया ग्रीन सिगनल

किशनगंज : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार किशनगज में हवाई अड्डा होना आवश्यक है़ सिविल विमानन निदेशालय मंत्रीमंडल सचिवालय के निदेशक सह सचिव दीपक कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में किशनगंज हवाई अड्डा का स्थलीय निरीक्षण करने आये पांच सदस्यीय दल ने अपने निरीक्षण उपरांत ये बातें कही़ जांच दल ने अपने सुझाव में कहा कि हवाई अड्डा के आस पास चारों ओर उंची इमारत मोबाइल टावर, हाइटेंशन टावर आदि के निर्माण पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए़ घरेलू एवं अन्य उड़ान के लिए रणवे का रिकारपेंटिंग एवं मार्किंग किया जाना आवश्यक है़ हवाई अड्डा का रनवे 1 किमी है, जिसमें क्रियाशील रनवे 800 मीटर है़
इस स्थिति में पूरब एवं पश्चिम दिशा में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी़ रनवे के उत्तर एवं दक्षिण दिशा में भी 50-50 मीटर भूमि की आवश्यकता होगी़ जांच दल ने हवाई अड्डा पूरब वं दक्षिण की ओर लगे पेड़ों को ययरपोर्ट के मापदंडों के अनुरूप नहीं बताया है़ इसके साथ ही विमानों में रिफ्यूलिंग हेतु स्टेशन, अग्निशमन स्टेशन, सुरक्षा को ले सिक्यूरिटी स्ट्रक्चर तैयार करने, दीवालों को आठ फीट उंचा कर उसके उपर डेढ़ फीट कोनकीट वायर से घेराबंदी कराने का सुझाव दिया़ इस बाबत डीएम ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तथा एयरपोर्ट के लाइसेंस लेने की सभी शर्तों के अनुसार आवश्यकताओं को चिह्नित करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा ताकि विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर हवाई अड्डा के मापदंडों के अनुरूप भूमि एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा सके़ उल्लेखनीय है कि सामरिक एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से किशनगंज की महत्ता को देखते हुए यहां एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए क्षेत्रीय सम्यकर्ता योजना उड़ान दो में किशनगंज एयरपोर्ट का चयन किया गया है़ इसके लिए पांच सदस्यीय जांच दल स्थल निरीक्षण हेतु किशनगंज पहुंचे थे़ जांच दल में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकारण के उप महाप्रबंधक सिविल एनके चौधरी, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के सहायक महाप्रबंधक विद्युत यूके राय, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के सहायक महाप्रबंधक एनटीसी अखिलेश कुमार, नागर विमानन विभाग भारत सरकार के सहायक निदेशक डीके मंडल, सिविल विमानन निदेशालय बिहार के विमान चालक के ज्ञान प्रकाश शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन