बहादुरगंज गोली कांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगंज : युवा व्यवसायी दुकान के अंदर घटित गोलीकांड प्रकरण में बहादुरगंज पुलिस ने घटना के पांचवे दिन नाटकीय अंदाज में प्राथमिकी के नामजद आरोपित नफीस ट्रेड के मालिक नफीस अकरम को गिरफ्तर कर लिया. जहां बहादुरगंज पुलिस गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर मामले को खंगालने में जुटी है. गिरफ्तार आरोपित नफीस अकरम की […]
बहादुरगंज : युवा व्यवसायी दुकान के अंदर घटित गोलीकांड प्रकरण में बहादुरगंज पुलिस ने घटना के पांचवे दिन नाटकीय अंदाज में प्राथमिकी के नामजद आरोपित नफीस ट्रेड के मालिक नफीस अकरम को गिरफ्तर कर लिया. जहां बहादुरगंज पुलिस गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर मामले को खंगालने में जुटी है.
गिरफ्तार आरोपित नफीस अकरम की इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान नफीस ट्रेडर्स झांसी चौक पर ही है. गोलीबारी में घायल शकील की पत्नी नगमा परवीन की शिकायत पर स्थानीय थाना में नफीस अकरम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में नगमा ने आरोप लगाया है कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण नफीस ट्रेडर्स के मालिक नफीस अकरम ने पति की हत्या की साजिश रची. इससे पहले चार वर्ष पहले मेरे पति की इलेक्ट्रॉनिक दुकान नफीस के मकान में चल रही थी.
जिसे अकरम ने खाली करवा लिया और स्वयं इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाने लगा. इसके बाद मेरे पति नफीस के बगल में एक दुकान भाड़े पर चला रहे थे. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण जानलेवा हमला करवाया है. आवेदन में यह भी लिखा है कि सफेद बाइक पर सवार दो अपराधी आये और घटना का अंजाम दिया. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 290/ 17 के तहत भादवि की धारा 341, 324, 307, 452, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत नफीस को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. उधर घायल व्यवसायी का इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिग होम में इलाज चल रहा है. उसकी हालत में सुधार हो रहा है. बहादुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस मामले अनुसंधान में जुटी है. शीघ्र ही अन्य अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




