थोड़ी लापरवाही हुई, तो हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार

Published at :22 Nov 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
थोड़ी लापरवाही हुई, तो हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार

दिघलबैंक : बाबूजी धीरे चलना जरा संभलना ….एक दौर था जब इस चर्चित व लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत लोगों की जुबान पर थे. लोग अक्सर इसके बोल गुनगुनाया करते थे, लेकिन प्रयलंकारी बाढ़ के बाद दिघलबैंक प्रखंड की सड़कों पर गुजरने वालों के परिजन व उनके शुभ चिंतक यात्रा शुरु करने के पूर्व सावधानी बरतने […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : बाबूजी धीरे चलना जरा संभलना ….एक दौर था जब इस चर्चित व लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत लोगों की जुबान पर थे. लोग अक्सर इसके बोल गुनगुनाया करते थे, लेकिन प्रयलंकारी बाढ़ के बाद दिघलबैंक प्रखंड की सड़कों पर गुजरने वालों के परिजन व उनके शुभ चिंतक यात्रा शुरु करने के पूर्व सावधानी बरतने को ले हिदायत करने के लिए कहते है.बाबूजी धीरे चलना जरा संभलना बड़े जोखिम है. इस राह में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के शिकार इन सड़कों की हालत आज कल बदतर है इससे होकर आवागमन बंद कर खतरे का प्रतीक सड़क किनारे लगा दिए जाएं. ताकि नवागंतुक सतर्क हो जाए ताकि किसी हादसे की संभावना न रहे.

स्थानीय लोगों की विवशता ही है कि पूरी तरह जर्जर हो चुकी इन सड़कों से होकर उन्हें गुजरना पड़ता है. सभी रोड पर हर आठ से दस मीटर पर बने बड़े-बड़े गड्ढे भयंकर हादसे को दावत दे रहे हैं. जब हिचकोले खाते हुए चार पहिया वाहन गड्ढों से होकर गुजरते हैं. ईश्वर का नाम का ही सहारा होता है राहगीरों के पास.

लोगों के लिए काफी उपयोगी है ये सड़क : दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क, हरवाडांगा, धनतोला सड़क, सिंघीमारी-हरवाडांगा सड़क, धनतोला-गंधर्वडांगा सड़क, टप्पू-पदमपुर-लोहागड़ा मार्ग, तुलसिया-लोहागड़ा सड़क, बीबीगंज तालगाछ मार्ग इन सभी सड़कों की हालत खस्ताहाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन