मधेपुरा व बंदरबाड़ी की टीमों ने मारी बाजी

Published at :14 Nov 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा व बंदरबाड़ी की टीमों ने मारी बाजी

कुर्लीकोट : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में खेले जा रहे पन्द्रह दिवसीय बाबा तिलकामांझी फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के तेरहवे दिन सेमीफाइनल मुकाबला बिहार की टीम पूर्णिया बनाम मधेपुरा और पश्चिम बंगाल के डांगापारा बनाम ठाकुरगंज के गलगलिया बन्दरबारी की टीम के बीच खेला गया. प्रथम मैच में मधेपुरा की टीम ने पूर्णिया की […]

विज्ञापन

कुर्लीकोट : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में खेले जा रहे पन्द्रह दिवसीय बाबा तिलकामांझी फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के तेरहवे दिन सेमीफाइनल मुकाबला बिहार की टीम पूर्णिया बनाम मधेपुरा और पश्चिम बंगाल के डांगापारा बनाम ठाकुरगंज के गलगलिया बन्दरबारी की टीम के बीच खेला गया. प्रथम मैच में मधेपुरा की टीम ने पूर्णिया की टीम को दो-शून्य से हराकर मैच को अपने नाम किया. तो वही दूसरे मैच में ठाकुरगंज के गलगलिया के बन्दरबारी की टीम ने पांच-चार से पेनाल्टी शार्ट से मैच को जीत लिया

प्रथम मैच के उद्घाटनकर्ता के रूप में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय जदयू विधायक नौशाद आलम ने भगवान बिरसा मुंडा और भारत माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और फीता काटकर मैच का आगाज किया. खिलाड़ियों के परिचय के बाद गेंद पर किक लगाकर मैच का शुभारंभ किया. वही दूसरे मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय जदयू विधायक नौशाद आलम ने आयोजन कमिटी को 15 दिवसीय भव्य आयोजन व टूर्नामेंट के लिए जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सभी वर्गों में समानता और एकता कायम करने वाली एकमात्र माध्यम खेल हैं. खेल से कई क्षेत्रों, राज्यो और देश के लोग एक साथ जुड़ते हैं.
कोई एक मैच इंडिया के लिए खेलता हैं और उसे सारा देश देखता है और ताली बजाते हैं. इसलिए, खेल को अनुसाशन की भावना से खेलतें हुए भाईचारगी का परिचय क्षेत्र को दे. सभी क्षेत्रों से चुर्ली मैदान में आये अतिथियों और खिलाड़ियो का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुरगंज का नाम एक दिन इसी मंच के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर पर होगा. वही दूसरे मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिल्लीगुड़ी शिवमंदिर के कुशल समाजसेवी भजहरी भौमिक ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया.
उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियो के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके अनुसाशन की सराहना की. साथ ही बाबा तिलकामांझी फ़ुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन कमिटी को आयोजन के लिए खूब सराहा. अतिथियों में पूर्व जिप सदस्य अनिल मुर्मू, दिलीप सिंह, मुख्य पार्षद नगर पंचायत ठाकुरगंज देवकी अग्रवाल आदि मौजूद रहें. पुरे टूर्नामेंट में सशस्त्र सीमा बल के जवान अपने मेडिकल टीम के साथ शुरुवाती दिनों से प्राथमिक उपचार, पानी सहित आपात सहायता के लिए हमेशा दलबल के साथ तत्पर दिखे.
मैच के मध्यांतर में आदिवासी समुदाय के छोटे-छोटे बच्चो ले द्वारा आदिवासी गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया. मैच में कॉमेंट्री की भूमिका में सूरज सोरेन, वीरेश कुमार, रेफरी की भूमिका में सुनील मरांडी, मनोज मरांडी, विकास सोरेन ने अपनी महती भूमिका निभाई. वही, पन्द्रह दिवसीय फ़ुटबॉल मैच में आयोजन व व्यवस्था को लेकर आयोजन कमिटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र अग्रवाल, संयोजक सुबोध सिंह उर्फ कारू सिंह, जिला मंत्री बनवासी कल्याण आश्रम किशनगंज, क्षेत्रीय हित रक्षा प्रमुख अजय सिंह, जिला संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम शिवलाल हासदा, मुकेश हेम्ब्रम, कॉमेंट्री सूरज सोरेन और विकास सोरेन,
मुकेश हेम्ब्रम, सक्रिय सदस्य में सूरज तिवारी उर्फ़ पप्पू तिवारी, राजेंद्र तिवारी, उमेश ठाकुर, दीनानाथ सहनी, गंगा वास्की, अतुल कुमार सिंह, गंगा वासकी, दीनानाथ सहनी, ओम कृष्ण महतो, राजू तिवाड़ी, विनोद मरांडी संतोष हांसदा, गुरुदेव चरण सिंह, उमेश ठाकुर, गणेश मंडल आदि सक्रिय रूप मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन