जेल में बंद छात्रों से मिलने पहुंचे सांसद

Published at :08 Nov 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद छात्रों से मिलने पहुंचे सांसद

किशनगंज : जेल में बंद छात्रों से मिलने के बाद मधेपुरा सांसद व जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सूबे की सरकार जाति उन्माद, धार्मिक उन्माद को बढ़ा कर राजनैतिक रोटी सेकने में लगी है़ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य में पूरी तरह फेल है़ उन्होंने कहा कि किशनगंज प्रशासन ने स्कूल व कॉलेज […]

विज्ञापन

किशनगंज : जेल में बंद छात्रों से मिलने के बाद मधेपुरा सांसद व जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सूबे की सरकार जाति उन्माद, धार्मिक उन्माद को बढ़ा कर राजनैतिक रोटी सेकने में लगी है़ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य में पूरी तरह फेल है़ उन्होंने कहा कि किशनगंज प्रशासन ने स्कूल व कॉलेज के छात्रों के साथ तानाशाह रवैया अपनाते हुए 15 बेकसुर छात्रों को जेल भेजने का कुकृत्य किया है़ इसके लिए जिला प्रशासन ही नहीं सूबे की सरकार व उनका सिस्टम भी शह देने का कार्य कर रही है़

स्थानीय एमपी, एमएलए करें मदद
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किशनगंज के एमपी व एमएलए पर तंज कसते हुए कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों को जात पात पर वोट मिलता है़ तो जनता के लिए वे संघर्ष क्यों करे़ जाति, धर्म से उपर इनकी राजनीति नहीं चल सकती है़ यहां बेकसुर लोगों व छात्रों पर प्रशासन गलत तरीके से फंसा रही है और एमपी, एमएलए हाथ पर हाथ देकर बैठे है़ं
डीजी से मिलेंगे यादव. पप्पू यादव ने कहा कि जेल में बंद 15 छात्रों के रिहाई व इस मामले में सही तरीके से अनुसंधान करने ताकि निर्दोष छात्रों को न्याय मिल सके. इस बात का लेकर 11 नवंबर को सूबे के डीजी व गृह सचिव से मुलाकात करेंगे़
क्या है मामला. बीएनएमयू द्वारा बीए पार्ट वन के 16 व 30 अक्टूबर के घोषित परीक्षा रद्द हो जाने से 30 अक्टूबर को दर्जनों छात्रों ने मारवाड़ी कॉलेज के सामने सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया था़ विरोध व धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एसडीओ, एसडीपीओ की मौजूद्गी में भीड़ को तितर बितर करने को लेकर लाठी चलायी गयी थी. इसके बाद उग्र छात्रों ने पुलिस व प्रशासन पर पथराव किया़ इसमें किशनगंज बीडीओ ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये़ इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 छात्रों को हिरासत में लिया़ बीडीओ के आवेदन पर छात्रों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया़ इस घटना के बाद से एसडीओ के विरुद्ध लोगों में आक्रोश व्याप्त है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन