पुलिस ने भांजी लाठी, बीडीओ घायल

किशनगंज : बीएन मंडल यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा बीए पार्ट वन की परीक्षा रद्द किये जाने के बाद सोमवार को स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज के सामने किशनगंज-बहादुरगंज सड़क पर घंटों जाम कर दिया और टायर जलाकर विश्वविद्यालय प्रशासन और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर ही धरने पर बैठ गये. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार […]
किशनगंज : बीएन मंडल यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा बीए पार्ट वन की परीक्षा रद्द किये जाने के बाद सोमवार को स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज के सामने किशनगंज-बहादुरगंज सड़क पर घंटों जाम कर दिया और टायर जलाकर विश्वविद्यालय प्रशासन और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर ही धरने पर बैठ गये. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम मौके पर पहुंचे आक्रोशित छात्रों को समझाने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन छात्र किसी की एक न सुनी.
इसके बाद एसडीओ मो शफीक और एसडीपीओ कामिनी बाला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचते छात्रों को तितर-बितर करने के लिए हल्का प्रयोग किया. इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने पलटवार करते पुलिस और पदाधिकारियों के ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इस दौरान किशनगंज बीडीओ ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एसडीओ और एसडीपीओ को मामूली चोटें आयी. इसके बाद दंगा वाहन पहुंचते ही पुलिस बल ने फिर से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 15 छात्रों को हिरासत में ले लिया. उधर घायल बीडीओ को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया़ चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




