एएमयू सेंटर निर्माण को ले डीएम से मिला एआइएसएफ का शिष्टमंडल

Published at :29 Oct 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
एएमयू सेंटर निर्माण को ले डीएम से मिला एआइएसएफ का शिष्टमंडल

किशनगंज : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी निर्माण में भारत सरकार अविलंब सकारात्मक पहल करें अन्यथा एआइएसएफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी. एआइएसएफ का जिला संयोजक सिकंदर आलम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम पंकज दीक्षित को प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन भी सौंपा. डीएम से मिलने के उपरांत जिला संयोजक सिकंदर आलम ने कहा कि […]

विज्ञापन

किशनगंज : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी निर्माण में भारत सरकार अविलंब सकारात्मक पहल करें अन्यथा एआइएसएफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी. एआइएसएफ का जिला संयोजक सिकंदर आलम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम पंकज दीक्षित को प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन भी सौंपा. डीएम से मिलने के उपरांत जिला संयोजक सिकंदर आलम ने कहा कि वर्ष 2014 में एएमयू सेंटर किशनगंज का शिलान्यास किया गया. लेकिन अब तक किसी प्रकार की प्रगति नहीं हो सकी है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त ही सिर्फ एएमयू क्यों याद आता है. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद एवं मुल्लापुरम सेंटर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी ही नहीं बल्कि अंतिम मुकाम पर है. उन्होंने प्रधानमंत्री भारत सरकार, मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार एवं बिहार के मुख्यमंत्री से मांग किया कि एएमयू सेंटर किशनगंज के लिए पर्याप्त राशि मुहैया करवाया जाये.

निर्माण कार्य में तेजी लाया जाये एवं मुल्लापुरम व मुर्शिदाबाद केंद्र की तर्ज पर एएमयू सेंटर किशनगज में भी शिक्षण सुविधा मुहैया करायी जाये. उन्होंने आगाह किया कि उपर्युक्त मांगों पर विचार करते हुए राशि आवंटन एवं निर्माण कार्य हेतु भारत सरकार अविलंब अपना नजरिया नहीं बदलती है तो एआइएसएफ किशनगंज सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन