विशनपुर बाजार में एक ही रात दो दुकान में चोरी

बिशनपुर : बाजार स्थित मोबाइल एवं पान दुकान में गुरुवार की बीती रात एक साथ अज्ञात शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जहां दुकानदारों को नगद सहित हजारों के सामान की चोरी हो गयी. शातिर चोर ने विक्की मोबाइल दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर एक लेपटॉप, एक कैमरा, 12 मोबाइल सहित नगद […]
बिशनपुर : बाजार स्थित मोबाइल एवं पान दुकान में गुरुवार की बीती रात एक साथ अज्ञात शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जहां दुकानदारों को नगद सहित हजारों के सामान की चोरी हो गयी. शातिर चोर ने विक्की मोबाइल दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर एक लेपटॉप, एक कैमरा, 12 मोबाइल सहित नगद ले गया. वहीं बगल में पान दुकान का ताला तोड़ कर हजारों का सामान सहित दो हजार नगद चुराया. सुबह घटना की खबर मिलते ही पूर्व मुखिया एवं
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिन्टू चौधरी चोरी हुई दुकान पहुंच कर स्थिति की जानकारी लेते हुए ओपी प्रभारी एसआई अभय कुमार को घटना की जानकारी दी जहां उन्होंने घटना स्थल पहुंचकर चोरी की वारदात के हर बिंदु का मुआयना किया और स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि चोर कितना भी शातिर हो एक न एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ना ही होगा, जिसको लेकर श्री कुमार ने अपराधियों की खोज जारी कर दी है. वहीं इस दौरान सरपंच हाजी जलालुद्दीन, पंसस प्रतिनिधि सद्दाम भारती, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना मुस्ताक, चांद हुसैन सहित अन्य दुकानदार मौजद थे, जिन्होंने जल्द अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




